Haryana Summer Vacation 2026: हरियाणा में बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा छह दिन पहले कर दी है। अब राज्य भर के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 25 मई, 2026 से शुरू होंगी। पहले, छुट्टियां 1 जून, 2026 से शुरू होने वाली थीं।
